कमर दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 16:56

कमर दर्द की समस्या में गलती से भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ जाएगी हालत
कमर दर्द की समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है. कई बार गलत तरीके से उठने बैठने, सोने या फिर भारी सामान उठाने से कमर में तेज दर्द हो सकता है. कमर दर्द की समस्या में ट्रीटमेंट के साथ आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए. कुछ चीजें खाने से आपकी प्रॉब्लम बढ़ सकती है.
मीठी चीजें न खाएं

कमर दर्द की समस्या में मीठी चीजें खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. मीठी चीजें खाने से सूजन हो सकती है और इससे वजन भी बढ़ सकता है. वजन बढ़ने से कमर का दर्द और ज्यादा बढ़ जाएगा.
व्हाइट ब्रेड से नुकसान

रिफाइंड अनाज खाने से बेहतर होगा कि साबुत अनाज खाएं. सफेद ब्रेड या पिज्जा जैसी चीजें खाने से परहेज करें. कमर दर्द की समस्या में इन चीजों को खाते हैं तो इससे सूजन और दर्द बढ़ सकता है.
पिज्जा और कर्बोनेटेड ड्रिंक से परहेज

सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट वाली चीजें खाने से परहेज करें. कमर दर्द की समस्या हो तो पिज्जा, बर्गर या फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों से दूर रहें.

कार्बोनेटेड ड्रिंक में केमिकल मौजूद होते हैं, जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है. इसे पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. इससे सूजन की समस्या हो सकती है और दर्द बढ़ सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info